ब्रेकिंग न्यूज़
मारवाड़ एवं स्थानीय समाचार

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

प्रकाशित: 8 September 2026, 12:13 pm

जालोर, राजस्थान

श्रीमान निदेशक महोदय साक्षरता एवं सतत शिक्षा राजस्थान के आदेशानुसार 60 वा अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस श्रीमती ममता अग्रवाल मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जालोर के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।जिसमें मुख्य रूप से रंगोली, पोस्टर, मेहंदी प्रतियोगिता प्रमुख थी।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मनोहर लाल गोदारा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी जालोर, अध्यक्षता श्री भंवर लाल परमार जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा जालोर, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विनोद कुमार जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी जालोर तथा श्री हितेन्द्र परमार थे।

मंच का संचालन खंड समन्वयक जालोर श्री मंगल सिंह ने किया उन्होंने बताया की तीनों प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले संभागियों को प्रशस्ति पत्र तथा पारितोषिक वितरण अतिथियों के कर कमलों से किया गया।

इस अवसर पर श्री भंवर लाल परमार ने बताया कि अभी भी हमारे घर के आसपास व मोहल्ले में कई असाक्षर हैं उन्हें आप लोग चिन्हित करके नैतिकता के आधार पर साक्षर करने का बीड़ा उठाएंगे तो ये एक देव कार्य होगा।

श्री मनोहर लाल गोदारा ने बताया कि जब हम छोटे थे तो हमारे गांव में इक्के दुक्के पढ़े लिखे लोग हुआ करते थे आज स्थिति कुछ और है फिर भी ढूंढने पर असाक्षर मिल ही जाते हैं, आइये हम सब मिलकर उल्लास नव भारत साक्षरता के माध्यम से उन्हें भी साक्षर करें। इस प्रतियोगिता में सहयोग सुश्री प्रियंका शर्मा व.अ. ने किया। श्री शेताना राम बिश्नोई सहायक प्रशासनिक अधिकारी साक्षरता विभाग ने वर्तमान में जिले में साक्षरता की प्रगति पर विस्तृत जानकारी दी।

अंत में श्री विनोद कुमार ने साक्षरता संकल्प ओर साक्षरता की शपथ दिलाई गई, बाद में अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम समाप्त किया गया।