जालोर में मनाया गया 11वां आयुर्वेद दिवस, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिक सम्मानित
जालोर। जिला आयुर्वेद चिकित्सालय जालोर में बुधवार को 11वां आयुर्वेद दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाबूलाल सुन्देशा एवं ललित राजपुरोहित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग डॉ. भवानी सिंह और डॉ. कैलाश कुमार सहित विभागीय अधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया।
समारोह में डॉ. भवानी सिंह और डॉ. नरेन्द्र कुमार आचार्य ने आयुर्वेद चिकित्सा, स्वस्थ जीवनशैली तथा रोगों से बचाव के विषय में जानकारी दी। उन्होंने जीवनशैली में सुधार करने, आयुर्वेद का व्यापक प्रचार करने और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में बताया गया कि जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में पंचकर्म चिकित्सा के लिए भवन का निर्माण चल रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद शीघ्र ही चिकित्सालय में पंचकर्म क्रियाएं प्रारम्भ की जाएंगी। जिले के गांवों में संचालित आयुर्वेद चिकित्सा केंद्रों पर औषधीय काढ़ा तैयार कर लोगों को पिलाने और स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने पर भी बल दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि जालोर आयुर्वेद विभाग निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करता रहा है। इसी उपलब्धि और सराहनीय सेवाओं के लिए डॉ. रामेश्वर प्रसाद गौतम, डॉ. मैना मीना, डॉ. केहराराम, वरिष्ठ नर्सिंग कमांडर अशोक सुथार, महेन्द्र कुमार, हरीश परिहार, नरेन्द्र सहारिया, शेरसिंह, हिमांशु आचार्य, मनीषा चौहान, प्रकाश मीना, परिचारक नरबहादुर, संगनलाल तथा जतनो देवी को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
