ब्रेकिंग न्यूज़
देश-विदेश समाचार

सितंबर में प्रस्तावित बैंक हड़ताल से प्रभावित हो सकती हैं शाखा सेवाएँ, ग्राहक पहले निपटाएँ जरूरी काम

प्रकाशित: 24 August 2026, 12:21 pm

नई दिल्ली। बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के नौ संगठनों के संयुक्त मंच यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने लंबित मांगों को लेकर सितंबर में देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया हैघोषित कार्यक्रम के अनुसार 11 सितंबर को एक दिवसीय तथा 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल प्रस्तावित है। समाधान नहीं निकलने पर 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी गई है।

यूनियन की प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना, प्रदर्शन-आधारित प्रोत्साहन योजना से जुड़े मतभेद दूर करना और पेंशन संबंधी लंबित मामलों का समाधान शामिल है।

हड़ताल हुई तो विशेष रूप से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में नकद जमा-निकासी, चेक क्लीयरेंस, ड्राफ्ट और शाखा-आधारित सेवाएँ प्रभावित हो सकती हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, UPI और ATM सेवाएँ सामान्यतः उपलब्ध रह सकती हैं, लेकिन तकनीकी या नकदी संबंधी परेशानी संभव है। व्यापारियों और आम ग्राहकों को आवश्यक शाखा कार्य पहले पूरे कर लेने चाहिए।