प्रधानमंत्री 27 अगस्त को देशभर के युवाओं से करेंगे ‘खेलो इंडिया डायलॉग’
नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 अगस्त को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के कार्यक्रमों के अंतर्गत आयोजित यह संवाद खेल, युवा नेतृत्व, फिटनेस, नागरिक कर्तव्य, स्वयंसेवा और राष्ट्र निर्माण को एक साझा मंच पर लाएगा।
‘मेरा युवा भारत’ यानी MY Bharat द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रत्येक जिले से दो-दो महाविद्यालयों के युवाओं को सहभागी बनाने की योजना है। संवाद में खेल एवं ओलंपिक आकांक्षाएँ, युवा नेतृत्व, विकसित भारत और नशामुक्त युवा सहित पाँच प्रमुख विषयों पर विचार किया जाएगा। राष्ट्रीय संबोधन के बाद स्थानीय स्तर पर भी संवाद आयोजित किए जाएंगे।
इनमें युवा प्रतिभागी, MY Bharat स्वयंसेवक, स्थानीय खिलाड़ी और जनप्रतिनिधि शामिल हो सकेंगे। युवाओं को प्रमुख खिलाड़ियों और पदक विजेताओं के साथ संवाद का अवसर भी दिए जाने की बात कही गई है
