ब्रेकिंग न्यूज़
मारवाड़ एवं स्थानीय समाचार

आदर्श विद्या मंदिर में विभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न

प्रकाशित: 23 August 2026, 10:52 am स्रोत: प्रेस-नोट दिनांकः- 23-08-2026 आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक जालोर

जालोर, 23-08-2026

स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक जालोर में जालोर विभाग की विभाग की दो दिवसीय खो-खो प्रतियोगिता उच्च माध्यमिक जालोर के मैदान में सम्पन्न हुई।

प्रधानाचार्य विष्णुदान चारण ने बताया कि जालोर विभाग के अन्तर्गत आने वाले जालोर, पाली, सिरोही व बाली जिलों के आदर्श विद्या मंदिर विद्यालयों की 16 टीमों ने जालोर में आयोजित खो-प्रतियोगिता में शिशु वर्ग, बाल वर्ग, किशोर वर्ग एवं तरुण वर्ग में भाग लिया। ये सभी टीमें अपने-अपने जिले में विजित होकर विभाग स्तर पर खेलने हेतु जालोर आई थी। इन सभी टीमों में से विजेता तथा उपविजेता टीमों को समापन समारोह में पुरस्कृत किया।

इस कार्यक्रम जालोर नगर प्रमुख अजयकुमार गुप्ता ने अपने उद्बोधन के माध्यम से भैया बहिनों को खेलों का महत्व समझाया तथा प्रतिदिन कम से कम 1 घंटा मैदानी खेल को देने हेतु प्रोत्साहित किया। ये सभी विजेता भैया बहिन प्रान्त स्तर की खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु नागौर जायेंगे।

उक्त प्रतियोगिता में मिश्रीमल सुथार, धनवन्त गेहलोत, सज्जन कुमार, मूलाराम, नरेश कुमार ने निर्णायक के रूप में अपना योगदान दिया।

कार्यक्रम के अन्त में आदर्श विद्या मंदिर छात्रावास के व्यवस्थापक सत्यम मोर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।