युवा संगम के लिए आवेदन अब 31 अगस्त तक, राजस्थान का सिक्किम से जुड़ाव
नई दिल्ली।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने युवा संगम चरण-सात के ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 अगस्त से बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी है। उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी, NSS और NYKS स्वयंसेवक, युवा पेशेवर तथा अन्य पात्र युवा आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
चयनित प्रतिभागियों को यात्रा के दिनों को छोड़कर पांच से सात दिन की शैक्षिक एवं सांस्कृतिक यात्रा का अवसर मिलेगा। इसमें स्थानीय परंपराओं, शिक्षण संस्थानों, शासन व्यवस्था, उद्योग, तकनीकी नवाचार, विरासत स्थलों और सामुदायिक जीवन को समझने का अवसर दिया जाएगा। कार्यक्रम में राजस्थान का नोडल संस्थान IIT जोधपुर है और राजस्थान को सिक्किम के साथ जोड़ा गया है।
आवेदन के लिए: https://ebsb.aicte-india.org/
