ब्रेकिंग न्यूज़
शासन एवं न्यायिक आदेश

राजस्थान में सरकारी खरीद के लिए SHPP पोर्टल 15 सितंबर से अनिवार्य

प्रकाशित: 20 August 2026, 10:44 am

जयपुर।

राजस्थान सरकार के वित्त विभाग ने सरकारी खरीद प्रक्रिया में स्टेट हब फॉर पब्लिक प्रोक्योरमेंट यानी SHPP पोर्टल का उपयोग अनिवार्य करने का आदेश जारी किया है। राज्य सरकार के विभागों, कार्यालयों और खरीद से संबंधित संस्थाओं को 15 सितंबर 2026 से अपनी उपापन गतिविधियां निर्धारित SHPP प्रणाली के माध्यम से संपादित करनी होंगी।

इस बदलाव का सीधा प्रभाव सरकारी संस्थाओं को सामग्री और सेवाएं उपलब्ध कराने वाले निर्माताओं, वितरकों, ठेकेदारों तथा अन्य सप्लायरों पर पड़ेगा। संबंधित व्यापारियों को पोर्टल पर पंजीकरण, निविदा प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी पहले से प्राप्त कर लेनी चाहिए। विभागीय अधिकारियों को भी निर्धारित तिथि से पहले उपयोगकर्ता पंजीकरण, मैपिंग और प्रशिक्षण संबंधी कार्य पूरे करने होंगे।

पोर्टल: https://shpp.rajasthan.gov.in/