ब्रेकिंग न्यूज़
मारवाड़ एवं स्थानीय समाचार

‘भारत को जानो’ प्रश्न मंच में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह, 39 टीमों ने लिया भाग

प्रकाशित: 8 October 2026, 9:36 pm

जालोर। भारत विकास परिषद की जालोर शाखा की ओर से अखिल भारतीय ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता के द्वितीय चरण की प्रश्न मंच क्विज प्रतियोगिता गुरुवार को आयोजित हुई। शहर के वीरम नगर स्थित माली समाज सेवा संस्थान के सभागार में हुई प्रतियोगिता में 39 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ममता अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि जालोर नागरिक बैंक के उपाध्यक्ष ललित कुमार दवे रहे। प्रांतीय पर्यवेक्षक रामस्वरूप गर्ग, प्रांतीय सेवा संयोजक मदनलाल माली, प्रांतीय महिला संयोजक मधु शेखावत तथा पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष पदमाराम चौधरी भी उपस्थित रहे।

आयोजन में शाखा अध्यक्ष राजेंद्र भूतड़ा, सचिव शांतिलाल सोनी, कोषाध्यक्ष शंकरलाल सोलंकी और प्रतियोगिता प्रभारी प्रेम सिंह राठौड़ सहित परिषद पदाधिकारियों ने भाग लिया। शाखा संस्कार संयोजक महेंद्र आनंद वैष्णव, सेवा संयोजक कमल किशोर भूतड़ा और महिला संयोजक सीता सुन्देशा भी मौजूद रहीं।

इस अवसर पर रामावतार तापड़िया, केसाराम चौधरी, भेरुलाल सोनी, भंवरलाल, अशोक जड़िया, पुखराज सिंह चौधरी और भंवरलाल सुथार सहित अनेक परिषद सदस्य उपस्थित रहे।