व्यापारी मार्गदर्शी : अध्याय 3 — साझेदारी (पार्टनरशिप) (भाग 2)

लेखक :- सी.ए. कमलेश सोलंकी (के. सोलंकी एंड कंपनी)
भाग 2 — सही साझेदार (Partner) का चयन – व्यवसाय की सबसे महत्वपूर्ण नियुक्ति
मेरे अनुभव से…
एक कर्मचारी (Employee) की गलत नियुक्ति से एक विभाग प्रभावित हो सकता है।
लेकिन एक गलत साझेदार (Wrong Partner) पूरे व्यवसाय का भविष्य बदल सकता है।
इसलिए साझेदार चुनते समय केवल यह मत देखिए कि वह कितना धन (Capital) ला रहा है।
यह भी देखिए कि वह व्यवसाय में क्या मूल्य (Value) जोड़ रहा है।
साझेदार का चयन किन आधारों पर करें?
साझेदारी का उद्देश्य केवल पूँजी एकत्र करना नहीं है।
उसका उद्देश्य व्यवसाय को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है।
इसलिए प्रत्येक संभावित साझेदार का निम्न आधारों पर मूल्यांकन करें—
1. वित्तीय योगदान (Financial Contribution)
- नकद पूँजी
- कार्यशील पूँजी
- भविष्य में अतिरिक्त निवेश की क्षमता
2. ज्ञान एवं अनुभव (Knowledge & Experience)
- तकनीकी ज्ञान
- उद्योग का अनुभव
- समस्या समाधान क्षमता
3. समय एवं प्रबंधन (Time & Management)
- क्या वह पूर्णकालिक कार्य करेगा?
- क्या वह केवल निवेशक रहेगा?
- निर्णय लेने में उसकी भूमिका क्या होगी?
4. बाजार में योगदान (Market Contribution)
- ग्राहक नेटवर्क
- विपणन क्षमता
- ब्रांड निर्माण
- नए बाजार विकसित करने की क्षमता
5. परिसंपत्तियों का योगदान (Asset Contribution)
- भूमि
- भवन
- मशीनरी
- वाहन
- अन्य व्यावसायिक परिसंपत्तियाँ
6. बैंकिंग एवं वित्तीय साख (Financial Credibility)
- बैंकिंग संबंध
- ऋण व्यवस्था में सहयोग
- निवेशकों का विश्वास
7. व्यक्तित्व एवं मूल्य (Character & Values)
यह सबसे महत्वपूर्ण है।
अपने आप से पूछिए—
- क्या मैं इस व्यक्ति पर आर्थिक रूप से विश्वास कर सकता हूँ?
- क्या कठिन समय में यह साथ देगा?
- क्या निर्णय लेने की हमारी शैली समान है?
- क्या हमारे व्यावसायिक मूल्य (Business Values) एक जैसे हैं?
- क्या हम असहमति होने पर भी सम्मानपूर्वक निर्णय ले सकते हैं?
निर्णय बिंदु
किसी भी साझेदारी से पहले प्रत्येक संभावित साझेदार को 10 में से अंक दें—
- ईमानदारी
- कार्य के प्रति प्रतिबद्धता
- तकनीकी क्षमता
- नेतृत्व
- वित्तीय अनुशासन
- संवाद क्षमता
- निर्णय क्षमता
- जोखिम उठाने की क्षमता
- दीर्घकालिक सोच
- टीम भावना
जिस व्यक्ति के साथ आप करोड़ों रुपये का व्यवसाय करना चाहते हैं, उसका मूल्यांकन उतनी ही गंभीरता से करें जितनी किसी बड़े निवेश का करते हैं।
सीए की डायरी
मैंने ऐसे मामले देखे हैं जहाँ साझेदारी इसलिए असफल नहीं हुई कि व्यवसाय में नुकसान हुआ।
वह इसलिए असफल हुई क्योंकि—
- अपेक्षाएँ स्पष्ट नहीं थीं।
- जिम्मेदारियाँ लिखित रूप में तय नहीं थीं।
- योगदान और प्रतिफल के बीच संतुलन नहीं था।
- व्यक्तिगत संबंध, व्यावसायिक निर्णयों पर हावी हो गए।
व्यापार सूत्र – 18
“साझेदार चुनने में जितना समय लगाइए, उतना ही समय आप व्यवसाय की सफलता खरीद रहे होते हैं।“
अगले भाग में…
अब हम समझेंगे—
भारतीय साझेदारी अधिनियम (Indian Partnership Act) के अनुसार साझेदारी क्या है, उसके आवश्यक तत्व क्या हैं, तथा विभिन्न प्रकार के साझेदारों की कानूनी एवं व्यावसायिक भूमिका क्या होती है।
