ब्रेकिंग न्यूज़
मारवाड़ एवं स्थानीय समाचार

जयपुर में आयोजित चौथी राजस्थान थांग-ता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जालोर का परचम, 7 स्वर्ण, 9 रजत और 8 कांस्य पदक जीते साथ ही जालोर जिला राजस्थान में दूसरे स्थान पर रहा ।

प्रकाशित: 27 August 2026, 9:54 am

जालोर, 27 अगस्त।

जयपुर में आयोजित 4th राजस्थान थांग-ता राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता – 2026 में जालोर जिले के क्रीड़ा भारती केंद्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। क्रीड़ा भारती जालोर केंद्र के खिलाड़ियों ने कुल *24 पदक – 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज* जीतकर परचम फहराया। एवं राजस्थान स्तर पर दूसरे स्थान पर जालोर जिला रहा ।

थांग-ता संघ के जिला सचिव एवं कोच ओमप्रकाश गर्ग ने बताया कि जयपुर में 24 से 25 अगस्त को आयोजित हुई राज्य स्तरीय थाँगता प्रतियोगिता में पदक जीतकर आना यह उपलब्धि जालोर के लिए गौरव की बात है। सभी पदक विजेता खिलाड़ी भगतसिंह क्रीड़ा स्थल पर नियमित अभ्यास करने वाले हैं।

कोच ने दी बधाई

प्रशिक्षक ओमप्रकाश गर्ग ने बताया कि जालोर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन अनुशासन और तकनीक का प्रदर्शन किया। आने वाले महीनों में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए इन सभी चयनित खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।जिला क्रीड़ा भारती के पदाधिकारिय नाथू सोलंकी, भागीरथ गर्ग, मंगल सिंह बालोत जबरसिंह देवड़ा,जेपी पनिया ओमप्रकाश आर्य, पुष्पेंद्र परमार जोगाराम मीणा,भावेश कुमार रमेश कुमार चौधरी , वगताराम, किरणसिंह दिनेश परमार ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी और कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी यदि नियमित मेहनत करें तो राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करे ।