ब्रेकिंग न्यूज़
उत्सव और इवेंट्स

चेन्नई में 30 अगस्त को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष युवा सम्मेलन

प्रकाशित: 23 August 2026, 11:45 am

चेन्नई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार, 30 अगस्त 2026 को चेन्नई में युवा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। तेरापंथ जैन विद्यालय, वडमलई स्ट्रीट, साहूकारपेट, चेन्नई में होने वाला यह सम्मेलन शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा। इसमें 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को आमंत्रित किया गया है।

जालौर जिले के सांचौर क्षेत्र स्थित चौरा गांव के मूल निवासी एवं चेन्नई प्रवासी व्यवसायी चिराग पूनमाराम माली ने बताया कि वह संघ की जिला टीम से जुड़े हैं और शताब्दी वर्ष के इस युवा सम्मेलन के आयोजन की जिम्मेदारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से उन्हें सौंपी गई है।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य प्रवासी युवाओं की सोच को केवल व्यापार, करियर और व्यक्तिगत सफलता तक सीमित न रखते हुए उन्हें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों तथा देशहित के विषयों से जोड़ना है। युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन, चरित्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित कर उनके माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया जाएगा। सम्मेलन का केंद्रीय संदेश “व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण” रखा गया है।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह-संपर्क प्रमुख श्री भरत भूषणजी होंगे। चेन्नई के हिंदू युवा संगठन के संस्थापक एडवोकेट यशजी दाहिमा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में शामिल होने के इच्छुक युवाओं के लिए पूर्व पंजीकरण आवश्यक है। पंजीकरण आयोजन के पोस्टर पर दिए गए क्यूआर कोड के माध्यम से किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क सूत्र 8939702493 और 9043276260 जारी किए गए हैं।