ब्रेकिंग न्यूज़
उत्सव और इवेंट्स

मुंबई में 26 अगस्त से Fi India 2026: खाद्य कारोबारियों को नए उत्पाद, तकनीक और बाजार से जुड़ने का अवसर

प्रकाशित: 22 August 2026, 10:37 am

मुंबई, 22 अगस्त। खाद्य एवं पेय उद्योग से जुड़े कारोबारियों के लिए देश की प्रमुख B2B प्रदर्शनी Fi India 2026 का आयोजन मुंबई में 26 से 28 अगस्त तक किया जाएगा। प्रदर्शनी Bombay Exhibition Centre (BEC) के हॉल 3 और 4 में आयोजित होगी। इसका आयोजन Informa Markets in India द्वारा किया जा रहा है और इस वर्ष Fi India अपना 20वां संस्करण पूरा कर रहा है।

आयोजकों के अनुसार तीन दिवसीय प्रदर्शनी में 400 से अधिक प्रदर्शक कंपनियों और 15 हजार से अधिक प्रतिभागियों के आने की उम्मीद है। 50 से अधिक देशों से कारोबारी प्रतिनिधियों के आने की संभावना बताई गई है। इससे खाद्य उत्पाद बनाने वाले उद्यमियों को देश-विदेश के ingredient suppliers और दूसरे उद्योग प्रतिनिधियों से सीधे संपर्क का अवसर मिलेगा।

प्रदर्शनी में फूड इंग्रीडिएंट्स, फ्लेवर, प्राकृतिक सामग्री, न्यूट्रास्यूटिकल्स, प्रोटीन, डेयरी इंग्रीडिएंट्स, स्वीटनर्स और बायोटिक्स सहित खाद्य एवं पेय उद्योग से संबंधित अनेक उत्पाद और समाधान प्रदर्शित किए जाएंगे। बदलती उपभोक्ता मांग को देखते हुए functional foods, clean-label products, plant-based alternatives और protein-enriched खाद्य उत्पादों पर भी विशेष ध्यान रहेगा।

पैकेजिंग और प्रोसेसिंग तकनीक भी साथ

Fi India के साथ ProPak India 2026 भी आयोजित होगा। इसमें फूड प्रोसेसिंग मशीनरी, पैकेजिंग उपकरण, ऑटोमेशन, रोबोटिक्स, coding-labeling तथा supply-chain solutions जैसी आधुनिक तकनीक प्रदर्शित की जाएगी। दोनों प्रदर्शनियों के संयुक्त आयोजन से कारोबारी कच्चे माल से लेकर उत्पादन, प्रोसेसिंग और पैकेजिंग तक की पूरी श्रृंखला से जुड़ी तकनीक एक ही स्थान पर देख सकेंगे।

छोटे खाद्य कारोबारियों के लिए क्यों उपयोगी?

राजस्थान सहित देश के ऐसे छोटे और मध्यम उद्यमी जो मसाले, नमकीन, मिठाई, बेकरी, डेयरी, हेल्थ फूड, रेडी-टू-ईट उत्पाद या अन्य पैकेज्ड खाद्य सामग्री तैयार करते हैं, उनके लिए यह प्रदर्शनी विशेष उपयोगी हो सकती है। यहां नए ingredients और processing-packaging technology को समझने के साथ संभावित सप्लायरों तथा कारोबारी खरीदारों से संपर्क बनाया जा सकता है।

खाद्य उद्योग में अपना नया ब्रांड शुरू करने या मौजूदा उत्पाद की गुणवत्ता, स्वाद, shelf-life, nutrition अथवा packaging में बदलाव की योजना बना रहे उद्यमियों के लिए भी ऐसी प्रदर्शनी नई तकनीक और बाजार के रुझान समझने का अवसर उपलब्ध कराती है।

आयोजन: Fi India 2026 एवं ProPak India 2026
तारीख: 26 से 28 अगस्त 2026
स्थान: Bombay Exhibition Centre (BEC), मुंबई
Fi India: हॉल 3 एवं 4
आयोजक: Informa Markets in India
प्रकृति: मुख्यतः B2B खाद्य एवं पेय उद्योग प्रदर्शनी