ब्रेकिंग न्यूज़
उत्सव और इवेंट्स

दिल्ली में India Health 2026: मेडिकल टेक्नोलॉजी और अस्पताल उपकरणों की नई दुनिया एक मंच पर

प्रकाशित: 22 August 2026, 10:09 am

नई दिल्ली, 22 अगस्त।

भारत मंडपम के हॉल-6 में India Health 2026 का आयोजन 21 से 23 अगस्त तक किया जा रहा है। Informa Markets in India द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी में 300 से अधिक भारतीय और अंतरराष्ट्रीय हेल्थकेयर एवं मेडटेक ब्रांड भाग ले रहे हैं। आयोजकों ने 8,000 से अधिक हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स की भागीदारी की संभावना जताई है।

प्रदर्शनी में अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाले आधुनिक चिकित्सा उपकरण, मेडिकल मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल हेल्थ और नई मेडटेक तकनीकों को प्रदर्शित किया जा रहा है। इसके साथ उद्योग विशेषज्ञों के बीच नई तकनीक, स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल मैन्युफैक्चरिंग के भविष्य पर विचार-विमर्श भी हो रहा है।

यह आयोजन अस्पताल संचालकों, चिकित्सा उपकरण विक्रेताओं, हेल्थकेयर उद्यमियों और इस क्षेत्र में निवेश या कारोबार करने वालों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। प्रदर्शनी 23 अगस्त तक चलेगी।