ब्रेकिंग न्यूज़
देश-विदेश समाचार

UGC-NET के तीन विषयों की दोबारा होगी परीक्षा

प्रकाशित: 18 August 2026, 1:09 pm

नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र विषयों की परीक्षा दोबारा कराने का निर्णय लिया है। अंग्रेजी की पुनर्परीक्षा 9 सितंबर को सुबह की पाली में और वाणिज्य की परीक्षा उसी दिन शाम की पाली में होगी। समाजशास्त्र की पुनर्परीक्षा 10 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

इन विषयों के अभ्यर्थियों से पुनर्परीक्षा के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। अभ्यर्थियों की शिकायतों की जाँच के लिए गठित विशेषज्ञ समिति को संबंधित प्रश्नपत्रों में तथ्यात्मक, भाषाई, टाइप और अनुवाद संबंधी त्रुटियाँ मिली थीं। कुछ पुराने प्रश्नों की पुनरावृत्ति भी सामने आई।

NTA ने स्पष्ट किया है कि UGC-NET के शेष 84 विषयों की परीक्षा और परिणाम प्रक्रिया इससे प्रभावित नहीं होगी।