कंपनियों के लिए ITR-6 फाइलिंग सुविधा शुरू
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने Assessment Year 2026-27 के लिए कंपनियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले ITR-6 की ऑनलाइन और ऑफलाइन फाइलिंग सुविधा उपलब्ध करा दी है।
ऑनलाइन फाइलिंग सुविधा शुरू होने के बाद कंपनियां निर्धारित नियमों के अनुसार अपना कॉरपोरेट आयकर रिटर्न दाखिल कर सकती हैं।
यह सुविधा कंपनियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट और टैक्स प्रोफेशनल्स के लिए वार्षिक आयकर अनुपालन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
