ब्रेकिंग न्यूज़
प्रादेशिक समाचार

दुबई में स्वर्गीय किशोरमलजी खीमावत के परिवार से मिले समाजसेवी मघराजजी गोयल

प्रकाशित: 24 August 2026, 11:18 am

दुबई। आहोर मूल के बेंगलुरु प्रवासी, समाजसेवी एवं ‘हेलो मेंटर बेंगलुरु’ के निदेशक श्री मघराजजी गोयल ने दुबई प्रवास के दौरान रानी स्टेशन मूल के स्वर्गीय श्री किशोरमलजी खीमावत के परिवार से आत्मीय मुलाकात की।

स्वर्गीय श्री किशोरमलजी खीमावत पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के कार्यों से जुड़े रहे। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती बसंतीदेवी खीमावत ने श्री मघराजजी गोयल को अपने दुबई स्थित निवास पर आमंत्रित किया। इस अवसर पर खीमावत परिवार ने उनका आत्मीय स्वागत किया तथा परिवार के साथ भोजन का आयोजन किया।

श्री मघराजजी गोयल समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी रहते हैं और आवश्यकता के अनुसार जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं। वे मेडिकल विद्यार्थियों को प्रवेश, काउंसलिंग और करियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करने वाली संस्था ‘हेलो मेंटर बेंगलुरु’ के निदेशक भी हैं।

मुलाकात के दौरान गोड़वाड़ क्षेत्र में नीम के पौधे लगाने सहित पर्यावरण संरक्षण के लिए स्वर्गीय श्री किशोरमलजी खीमावत द्वारा किए गए कार्यों और उनके योगदान को स्मरण किया गया। दुबई में हुई यह आत्मीय भेंट प्रवासी समाज के आपसी जुड़ाव, सामाजिक सहयोग और अपनी मातृभूमि से संबंध बनाए रखने का प्रेरक उदाहरण बनी।