ब्रेकिंग न्यूज़
मारवाड़ एवं स्थानीय समाचार

प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर माली युवा संगठन की बैठक

प्रकाशित: 17 August 2026, 3:33 pm

सांचौर। माली युवा संगठन समिति, सांचौर की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को माली समाज धर्मशाला, तलवाड़ा धाम में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता भूपाराम परमार ने की।

बैठक में समाज के आगामी प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं जिम्मेदारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। समारोह के आवेदन फॉर्म अधिक से अधिक गांवों तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया, ताकि समाज की अधिकाधिक प्रतिभाओं को कार्यक्रम से जोड़ा जा सके।

बैठक में आगामी सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई तथा शिक्षा और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए समाज की व्यापक सहभागिता पर जोर दिया गया।