ब्रेकिंग न्यूज़
उत्सव और इवेंट्स

भीनमाल में दीपावली स्नेह मिलन समारोह की तैयारी, अधिकारी-कर्मचारियों से मांगी प्रविष्टियां

प्रकाशित: 17 August 2026, 12:04 pm

भीनमाल। संत श्री लिखमीदास सेवा संस्थान (भीरू ग्रुप), भीनमाल की ओर से नवंबर 2026 में जालौर जिले में कार्यरत समाज के सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों का दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। आयोजन के लिए संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों से निर्धारित सात बिंदुओं में अपनी जानकारी उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है।

भीरू ग्रुप समाज के सेवाभावी एवं सक्रिय समाजसेवकों का समूह है। ग्रुप द्वारा कई वर्षों से प्रतिवर्ष प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह आयोजित कर समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया जा रहा है। सामाजिक सहभागिता और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह निरंतर पहल समाज के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण है।

भीरू ग्रुप के श्री पासमल साँखला ने बताया कि अधिकाधिक समाजबंधु इस आयोजन में शामिल हों, इसके लिए जालौर जिले में कार्यरत समाज के सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों से अपनी प्रविष्टियां एवं निर्धारित जानकारी उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है।