ब्रेकिंग न्यूज़
मारवाड़ एवं स्थानीय समाचार

11 नवंबर को होगा पूर्व छात्रों का ‘संगम-2026’, तैयारियों पर चर्चा

प्रकाशित: 8 October 2026, 5:19 pm

जालोर। आदर्श विद्या मंदिर की पूर्व छात्र परिषद की बैठक बुधवार को सूरजपोल स्थित आदर्श विद्या मंदिर प्राथमिक विद्यालय परिसर में हुई। इसमें आगामी दीपावली स्नेह मिलन समारोह ‘संगम-2026’ की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और दायित्वों के निर्धारण पर चर्चा की गई।

परिषद के मीडिया प्रभारी चंद्रकांत सुंदेशा ने बताया कि समारोह 11 नवंबर को सिरे मंदिर मार्ग स्थित आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित होगा। बैठक में अधिकाधिक पूर्व छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

मुख्य अतिथि एवं आदर्श शिक्षण संस्थान के जिला सचिव दिनेश गौड़ ने कहा कि स्नेह मिलन विद्यालय के संस्कारों और आत्मीय संबंधों को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने पूर्व छात्रों से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि, पूर्व जिला सचिव एवं जालोर नगर प्रभारी अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि देश-विदेश में कार्यरत पूर्व छात्रों का विद्यालय और समाज से जुड़ाव बनाए रखना आवश्यक है। प्रधानाचार्य विष्णुदान ने भी मार्गदर्शन दिया।

बैठक में मोहित बोहरा, भरत गोयल, संजय राठौड़, सुशील बजाज, संजय सुथार, मनीष लखारा, प्रमोद वैष्णव, अविनाश सक्सेना, विक्रम पूरी, प्रकाश मालवीय, सुरेंद्र पूरी, सुरेश सोलंकी, अंकुश अग्रवाल, विक्रम पूरी राणमल, दिलीप जैन एवं राणपुरी गोस्वामी सहित पूर्व छात्र उपस्थित रहे। सदस्यों ने समारोह की सफलता के लिए सहयोग और दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लिया।