मारवाड़ एवं स्थानीय समाचार

रेशाराम सुंदेशा ने संभाला जालोर विकास अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार, शुभचिंतकों ने किया स्वागत

प्रकाशित: 6 October 2026, 8:49 pm

जालोर। श्री रेशाराम सुंदेशा को पंचायत समिति जालोर के विकास अधिकारी पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। जिला कलेक्टर कार्यालय के एक अक्टूबर 2026 के आदेश के अनुसार, पंचायत समिति सायला में अतिरिक्त विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत श्री रेशाराम को जालोर पंचायत समिति के रिक्त विकास अधिकारी पद का दायित्व अग्रिम आदेश तक तत्काल प्रभाव से दिया गया है।

श्री सुंदेशा के कार्यभार ग्रहण करने पर शुभचिंतकों ने उनका साफा पहनाकर और पुष्पमालाओं से स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

श्री रेशाराम सुंदेशा इससे पूर्व सायला पंचायत समिति में विकास अधिकारी के रूप में भी सेवाएँ दे चुके हैं। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और सेवाभावी कार्यशैली की सराहना करते हुए शुभचिंतकों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव का लाभ जालोर पंचायत समिति को मिलेगा तथा ग्रामीण विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को गति मिलेगी।