पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन स्वामी श्री सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज का 94वाँ जन्मोत्सव उज्जैन में श्रद्धापूर्वक सम्पन्न 🙏
महाकाल की पावन नगरी उज्जैन में परम पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन स्वामी श्री सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज का 94वाँ जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं गुरुस्मरण के साथ सम्पन्न हुआ।
इस पावन अवसर पर मेरे ज्येष्ठ गुरु भ्राता पूज्य आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज, पूज्य स्वामी गोविन्द देव गिरि जी, महामण्डलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि जी महाराज, गुरु बहन साध्वी प्रज्ञा भारती जी सहित अनेक संत-महात्माओं एवं गुरु भक्तों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम में कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत जी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी, मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी, श्री आई.डी. शास्त्री जी सहित अनेक गणमान्यजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।सभी ने पूज्य गुरुदेव के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके सेवा, साधना, समन्वय एवं मानवता के संदेश का स्मरण किया।
पूज्य गुरुदेव का जीवन भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्रसेवा के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
🌺 सद्गुरुदेव नमोऽस्तुते 🌺🙏 जय नारायण, जय गुरुदेव 🙏#स्वामीसत्यमित्रानंदगिरि #94वांजन्मोत्सव #गुरुदेव #उज्जैन #महाकालकीनगरी #समन्वयपरिवार #गुरुस्मरण #सेवासाधनासमन्वय #जयगुरुदेव


