क्रीड़ा भारती के वरिष्ठ पदाधिकारी मिश्रीमल सुथार को राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में निर्णायक नियुक्त, जिले में हर्ष की लहर
जालोर, 30 सितंबर।
कार्यालय निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर द्वारा सत्र 2026-27 में आयोजित होने वाली 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी 14 वर्षीय बालिका कुश्ती प्रतियोगिता जो दिनांक 01-10-2026 से 07-10-2026 तक MIKADO INTERNATIONAL SCHOOL, शोभागपुरा बड़गांव, उदयपुर में आयोजित होगी, में जालोर के वरिष्ठ खिलाड़ी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
इस प्रतियोगिता में क्रीड़ा भारती के मिश्रीमल सुथार को निर्णायक (Referee) नियुक्त किया गया है। उक्त आदेश प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर द्वारा जारी किया गया, क्रीड़ा भारती के जिला महामंत्री भागीरथ गर्ग ने बताया कि मिश्रीमल सुथार खुद एक राष्ट्रीय स्तर के पहलवान हैं। उन्होंने जिले की कई प्रतिभाओं को कुश्ती के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है और उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने के लिए तैयार किया है। उनकी यह नियुक्ति जालोर के लिए गौरव का विषय है।
मिश्रीमल सुथार की नियुक्ति पर क्रीड़ा भारती परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है।इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष नाथू सोलंकी, जिला सहमंत्री ओम प्रकाश गर्ग, , कोषाध्यक्ष मंगल सिंह बालोत, उपाध्यक्ष जबरसिंह देवड़ा मुनिराज सिंह नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश आर्य, जोगाराम मीणा, किरण सिंह, भावेश कुमार, दिनेश परमार सहित सभी पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
