पाली में बैंक पांच संपत्तियों की करेगा ई-नीलामी, 14 अक्टूबर तक जमा होगी ईएमडी
पाली। सिटी यूनियन बैंक लिमिटेड द्वारा पाली शहर की पांच अचल संपत्तियों की ऑनलाइन नीलामी 15 अक्टूबर 2026 को की जाएगी। इनमें ऋषभ नगर स्थित 2,400-2,400 वर्गफीट के चार आवासीय भूखंड तथा इंडस्ट्रियल एरिया द्वितीय चरण स्थित 4,161 वर्गमीटर क्षेत्रफल की एक फैक्ट्री शामिल है।
चारों आवासीय भूखंडों का आरक्षित मूल्य 24-24 लाख रुपये तथा प्रत्येक की ईएमडी 2.40 लाख रुपये निर्धारित की गई है। फैक्ट्री का आरक्षित मूल्य 3.71 करोड़ रुपये और ईएमडी 37.10 लाख रुपये रखी गई है। ईएमडी जमा कराने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2026 को शाम 4 बजे तक है।
ई-नीलामी 15 अक्टूबर को अलग-अलग संपत्तियों के लिए सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक क्रमवार आयोजित होगी। निर्धारित शर्तें पूरी करने वाला कोई भी इच्छुक व्यक्ति अथवा संस्था इसमें भाग ले सकती है। नीलामी “जैसा है जहाँ है” और “जो कुछ है” के आधार पर होगी। इच्छुक बोलीदाता संपत्ति के स्वामित्व, कब्जे, देनदारियों तथा अन्य दस्तावेजों की स्वतंत्र जाँच अवश्य करें।
ई-नीलामी पोर्टल: www.auctionbazaar.com
बैंक वेबसाइट: www.cityunionbank.com
सम्पर्क: 8925985779, 8925983650
ईमेल: rameshkumar.v@cityunionbank.in
