ब्रेकिंग न्यूज़

About Us

संस्थापक (Founder)

श्री धर्मेंद्र सुंदेशा
संस्थापक, मारवाड़ पत्रिका

श्री धर्मेंद्र सुंदेशा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हिन्दू कॉलेज से राजनीति विज्ञान (ऑनर्स) में स्नातक तथा राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। इसके पश्चात उन्होंने राजनीति विज्ञान विषय में एम.फिल. पूर्ण की। वर्तमान में वे दिल्ली विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग से सोसियो-पॉलिटिक्स दर्शन (Socio-Political Philosophy) के क्षेत्र में पीएच.डी. शोधकार्य कर रहे हैं।

वे हिन्दू कॉलेज हॉस्टल के पूर्व निवासी (Ex-Resident) रहे हैं तथा हिन्दू कॉलेज पार्लियामेंट में मंत्री के रूप में दायित्व निभा चुके हैं। इसके अतिरिक्त वे इंटरनेशनल स्टूडेंट्स हाउस (ISH), दिल्ली विश्वविद्यालय तथा ग्वायर हॉल (Gwyer Hall), दिल्ली विश्वविद्यालय के भी पूर्व निवासी रहे हैं। छात्र जीवन के दौरान उन्होंने विभिन्न छात्रावासों में प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन किया तथा विद्यार्थियों के नेतृत्व में सक्रिय भूमिका निभाई।

शिक्षा, राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा जन-जागरूकता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उन्होंने मारवाड़ पत्रिका की स्थापना की। इसका उद्देश्य समाज, व्यापार, शिक्षा, उद्योग, शासन, ग्रामीण भारत तथा जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, निष्पक्ष एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराना है।

मारवाड़ पत्रिका का प्रकाशन MARWADI MEDIA AND PUBLIC NETWORK के अंतर्गत किया जाता है, जो भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय के अंतर्गत उद्यम पंजीकृत (Micro Enterprise) स्वामित्व प्रतिष्ठान है।