रोजगार चाहने वाले युवाओं के लिए CIPET में निःशुल्क आवासीय कौशल प्रशिक्षण
प्लास्टिक प्रोसेसिंग मशीन ऑपरेटर का प्रशिक्षण, 155 सीटों पर मिलेगा प्रवेश
जयपुर। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET), जयपुर ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत निःशुल्क आवासीय अल्पकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। इसके अंतर्गत युवाओं को “मशीन ऑपरेटर—प्लास्टिक्स प्रोसेसिंग” का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण की अवधि 600 घंटे निर्धारित की गई है। इसमें कुल 155 सीटें उपलब्ध हैं और प्रत्येक बैच में 30 प्रशिक्षणार्थियों को शामिल किया जाएगा। पाठ्यक्रम का एनएसक्यूएफ स्तर 3.5 है। प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को प्लास्टिक उत्पाद निर्माण में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन और उत्पादन प्रक्रिया का कौशल सिखाया जाएगा।
आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। योग्यता में 11वीं उत्तीर्ण अथवा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के साथ संबंधित कार्य-अनुभव के विकल्प दिए गए हैं। प्रवेश में पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर रोजगार की आवश्यकता वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इच्छुक अभ्यर्थी आधार कार्ड, अंकतालिका, जाति प्रमाण-पत्र, अनुभव प्रमाण-पत्र और चार रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटो लेकर CIPET के जयपुर केंद्र पर व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं। सीटें सीमित होने के कारण आवेदकों को शीघ्र संपर्क करने की सलाह दी गई है।
प्रशिक्षण स्थल: CIPET, कौशल एवं तकनीकी सहायता केंद्र, एसपी-1298, सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र, फेज-III, टोंक रोड, जयपुर–302022।
ई-मेल: vtc.jaipur@cipet.gov.in
संपर्क नंबर: 9610086667, 9610645464, 6375092351
