ब्रेकिंग न्यूज़
अनंत चतुर्दशी 2026
लाभकारी योजनाएं एवं रोजगार समाचार

प्रमुख रोजगार समाचार

प्रकाशित: 4 September 2026, 2:48 am

पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण में सहायक प्रबंधक के 30 पद

विभाग का नाम: पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA)

पद का नाम: ऑफिसर ग्रेड-ए (सहायक प्रबंधक)

पदों की संख्या: 30 पद

सामान्य धारा—25 पद

अनुसंधान—2 पद

बीमांकिक—2 पद

राजभाषा—1 पद

वेतनमान: ₹62,500 से ₹1,26,100। प्रारंभिक स्तर पर भत्तों और PFRDA के NPS अंशदान सहित सकल मासिक पारिश्रमिक लगभग ₹2,05,000 है।

योग्यता:

सामान्य धारा के लिए किसी विषय में न्यूनतम दो वर्षीय स्नातकोत्तर डिग्री/डिप्लोमा अथवा विधि या इंजीनियरिंग में स्नातक सहित निर्धारित योग्यता।

अनुसंधान पदों के लिए संबंधित सांख्यिकी, अर्थशास्त्र, वित्त या अनुसंधान विषय में निर्धारित स्नातकोत्तर योग्यता।

बीमांकिक पद के लिए स्नातक के साथ भारतीय बीमांकक संस्थान की परीक्षा के सभी सात Core Principles विषयों में उत्तीर्ण अथवा छूट प्राप्त होना आवश्यक।

राजभाषा पद के लिए हिंदी/हिंदी अनुवाद में स्नातकोत्तर के साथ स्नातक स्तर पर अंग्रेजी अथवा अधिसूचना में निर्धारित समकक्ष भाषा योग्यता।

आवेदन की अंतिम तारीख: 24 सितंबर 2026

आधिकारिक आवेदन एवं विस्तृत सूचना: PFRDA भर्ती पोर्टल


कर्मचारी चयन आयोग की जूनियर इंजीनियर परीक्षा से 1,748 पदों पर भर्ती

विभाग का नाम: कर्मचारी चयन आयोग (SSC)

पदों के नाम: जूनियर इंजीनियर तथा साइंटिफिक असिस्टेंट

पदों की संख्या: 1,748 संभावित पद

भर्ती में सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल तथा टेलीकॉम इंजीनियरिंग के जूनियर इंजीनियर पदों के साथ भारत मौसम विज्ञान विभाग में साइंटिफिक असिस्टेंट के पद शामिल हैं।

वेतनमान: सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के पे-लेवल 6 के अंतर्गत ₹35,400 से ₹1,12,400 प्रतिमाह।

योग्यता: संबंधित पद के अनुसार सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, टेलीकम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी अथवा संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में डिग्री या डिप्लोमा। कुछ विभागों के पदों के लिए डिप्लोमा के साथ निर्धारित कार्य अनुभव भी आवश्यक है। साइंटिफिक असिस्टेंट पद के लिए भौतिक विज्ञान विषय सहित विज्ञान स्नातक अथवा कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर एप्लीकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, संचार, इंस्ट्रूमेंटेशन, सूचना प्रौद्योगिकी या संबंधित विषय में स्नातक योग्यता निर्धारित है।

आवेदन की अंतिम तारीख: 22 सितंबर 2026 रात 11 बजे तक

ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख: 23 सितंबर 2026 रात 11 बजे तक

आधिकारिक आवेदन एवं विस्तृत सूचना: कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट

अस्वीकरण: मारवाड़पत्रिका.com इस सूचना की सत्यता, किसी परिवर्तन, त्रुटि अथवा आवेदन से संबंधित परिणाम के लिए जिम्मेदार नहीं है।