आईआईटी जोधपुर में नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती का मौका, 30 अक्टूबर 2026 तक कर सकते हैं आवेदन
आईआईटी जोधपुर में नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती का मौका, 30 अक्टूबर 2026 तक कर सकते हैं आवेदनभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जोधपुर की ओर से विभिन्न नॉन-टीचिंग पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
इंजीनियरिंग, डॉक्टरी (MD/MS), साइकोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन और कंप्यूटर एप्लीकेशन जैसे क्षेत्रों में डिग्री हासिल करने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता और आयु सीमा
अलग-अलग पदों के अनुसार योग्यता और आयु सीमा भी भिन्न तय की गई है। पदों के आधार पर अधिकतम आयु सीमा 27, 30, 35, 40 या 45 वर्ष रखी गई है। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया और फीस
इच्छुक उम्मीदवार आईआईटी जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट iitj.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट के होमपेज पर ‘Announcement’ सेक्शन में भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरें। ग्रुप-ए (Group A) पदों के लिए आवेदन शुल्क ₹1,000 और अन्य सभी पदों के लिए ₹500 निर्धारित है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें। किसी भी समस्या या जानकारी के लिए उम्मीदवार recruitment_nf@iitj.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
